Pages

Thursday 28 March 2019

*मिशन शक्ति : भारत की बड़ी उपलब्धि, अंतरिक्ष में 3 मिनट के भीतर लक्ष्य भेदन*  

देश की जड़ों से जुड़ें👉 

प्रमं नरेंद्र मोदी का फाइल चित्र.... 

*युदस नदि 27 मार्च, 2019* प्रमं मोदी ने कहा कि मिशन शक्ति अत्‍यंत कठिन कार्य था। भारत ने मिशन शक्ति को तीन मिनट में पूरा किया।
नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कुछ समय पूर्व भारत ने अभूतपूर्व सिद्धी अर्जित कर ली है। अंतरिक्ष शक्ति के रूप में भारत ने अपना नाम अंकित करा लिया है। अब तक विश्व के तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि प्राप्त थी, अब भारत चौथा देश है, जिसने आज यह सिद्धी प्राप्‍त की है। यह हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर (एलईओ ऑरबिट) पिंड को मार गिराया है। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्‍य था। इसे ए सेट मिसाइट द्वारा तीन मिनट में मार गिराया गया। मिशन शक्ति अत्‍यंत कठिन कार्य था। प्रमं ने स्पष्ट किया कि भारत सदा अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ के विरुद्ध रहा है।

उन्‍होंने कहा कि भारत ने मिशन शक्ति को तीन मिनट में पूरा किया। 🎯 लक्ष्य भेदी मिसाइल (ए सेट मिसाइल) भारत  की विकास यात्रा की दृष्टि से देश को नई दिशा देगा। यह किसी देश के विरुद्ध नहीं था। यह किसी भी अंतरराष्‍ट्रीय कानून या संधि समझौतों का उल्‍लंघन नहीं करता है। हम आधुनिक तकनीक का उपयोग देश के 130 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया है। एक सशक्त भारत का होना अति आवश्यक है। हमारा उद्देश्य युद्ध का वातावरण बनाना नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि हमारा उद्देश्‍य शांति बनाए रखना है। हम निसंदेह एकजुट होकर एक शक्तिशाली और सुरक्षित भारत का निर्माण करेंगे। मैं ऐसे भारत की परिकल्‍पना करता हूँ, जो अपने समय से दो पग आगे की सोच सके और चलने का साहस भी जुटा सके। सभी देशवासियों को आज की इस महान उपलब्धि के बहुत बधाई। इस पराक्रम को करने वाले मेरे साथियों को बहुत धन्‍यवाद।

जबकि निर्धारित समय में प्रमं नरेंद्र मोदी का संबोधन सामने न आने के बाद समाचार एजेंसी एएनआई ने दोपहर 12.16 बजे ट्वीट कर कहा कि प्रमं मोदी अगले 8 मिनट के भीतर राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे।

इससे पूर्व प्रातः 11.23 बजे प्रमं नरेंद्र मोदी ने ट्वीट पर कहा था, मेरे प्यारे देशवासियों, आज प्रातः लगभग 11.45 - 12.00 बजे मैं राष्‍ट्र के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा। टेलीविजन, रेडियो या सोशल मीडिया पर मेरा संदेश सुनें।
पत्रकारिता व्यवसाय नहीं एक मिशन है| -युगदर्पण