युगदर्पण मित्र मंडल Chat Room

आ.सूचना,

: : : सभी कानूनी विवादों के लिये क्षेत्राधिकार Delhi होगा। हमारे ब्लाग पर प्रकाशित सभी सामग्री के विषय में किसी भी कार्यवाही हेतु संचालक/संपादक का सीधा उत्तरदायित्त्व नही है अपितु लेखक उत्तरदायी है। आलेख की विषयवस्तु से संचालक/संपादक की सहमति/सम्मति अनिवार्य नहीं है। अनैतिक,अश्लील, असामाजिक,राष्ट्रविरोधी, धर्म/सम्प्रदाय विरोधी, मिथ्या, तथा असंवैधानिक कोई भी सामग्री यदि प्रकाशित हो जाती है। यदि कोई भी पाठक कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पाते हैं व तत्काल संचालक/संपादक मंडल को सूचित करें तो वह तुंरत प्रभाव से हटा दी जाएगी एवम लेखक सदस्यता भी समाप्त करदी जाएगी।: : युग दर्पण पर आपका हार्दिक स्वागत है.इस ब्लॉग पर अपनी प्रकाशित और अप्रकाशित रचनाये भेज सकते हैं,रचनाएँ स्वरचित है इसका सत्यापन कर ई-मेल yugdarpanh@gmail.com पर भेजें ,ये तो आपका ही साझा मंच है.धन्यवाद: :

बिकाऊ मीडिया -व हमारा भविष्य

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प - (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611: :

Thursday 28 November 2019

रेल दर्पण 

भारतीय रेल- कश्‍मीर घाटी में रेल सेवाएं बहाल कर

कुल 16 रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।

पसूका/ युदस नदि: 26 नव 2019 सर्दी के मौसम में कश्‍मीर घाटी में बर्फहोने के कारण वाहनों की आवागमन प्राय: बाधित रहता है। इस स्थिति में कश्‍मीर घाटी में रेल परिचालन को परिवहन का श्रेष्‍ठ माध्‍यम समझा जाता है। बारामूला से बनिहाल तक (138 किलोमीटर) क्षेत्र के बीच स्‍थानीय यात्री रेलगाड़ी से यात्रा करते हैं। इनके लाभ के लिए भारतीय रेल की सेवाएं चालू हुई हैं। सरकार तथा रेल पुलिस द्वारा सुरक्षा का अवलोकन करने और उनके आश्‍वासनों के बाद कश्‍मीर घाटी में रेल सेवाएं फिर से आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। 
गत् 7 नवम्‍बर, 2019 को भारी बर्फ होने के कारण रेल पटरियों पर 20 से 45 सेंटीमीटर बर्फ जम गई थी। बर्फ हटाने वाली मशीनें रेल पटरियों पर लगाई गईं। रेल पटरियों पर सुरक्षित परिचालन की अनुमति से पूर्व श्रीनगर-बारामूला तथा श्रीनगर-बनिहाल खण्ड को ठीक किया गया। 10 नम्‍बर, 2019 को श्रीनगर-बारामूला खण्ड के बीच निरीक्षण आदि का काम किया गया। यही कार्य 16 नवम्‍बर, 2019 को श्रीनगर-बनिहाल खण्ड पर किया गया।
12 नवम्‍बर, 2019 से प्रात: 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से श्रीनगर-बारामूला के बीच रेलगाड़ियों की दो जोड़ियां चलाई गईं। इसी प्रकार, 17 नवम्‍बर को श्रीनगर-बनिहाल खण्ड पर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेल सेवाएं प्रारंभ की गईं। अब सेवाओं के समय में वृद्धि कर दी गई है और प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक रेल परिचालन हो रहा है। खण्ड की 100 किलोमीटर प्रति घंटे की सामान्‍य गति भी लागू कर दी गई है। अभी कुल 16 रेलगाड़ियां चल रही हैं। सभी रेल सेवाएं प्रात: 8 बजकर 5 मिनट पर आरम्भ होकर, शाम 5 बजे समाप्‍त हो जाती हैं। 
पत्रकारिता व्यवसाय नहीं एक राष्ट्रीय अनुष्ठान है। नकारात्मक मीडिया का सकारात्मक विकल्प -युगदर्पण

इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali


रक्षा दर्पण
युद्ध में घायल सैनिकों की सरकारी आवास सुविधा हुई एक वर्ष 

-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

पसूका/ युदस नदि: 26 नव 2019, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से युद्ध में घायल सैनिकों के लिए सरकारी  आवास सुविधा को तीन माह से बढ़ाकर एक वर्ष करने का निर्णय लिया है। सशस्त्र बलों की आवश्यकताओ और मांगों को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने वर्तमान प्रावधानों की समीक्षा की थी। 
जबकि भीवर्तमान प्रावधानों के अनुसार, कार्रवाई के समय घायल, मृत सैन्य कर्मियों का परिवार/उनकी विधवा दो वर्ष की अवधि के लिए सरकारी आवास की सुविधा पाने के लिए अधिकृत हैं, जिसे 1999 एवं 2006 की नीतियों के अनुसार मामले की उपयुक्तता के आधार पर एक वर्ष और छह माह की अतिरिक्त अवधि तक बढ़ाया जा सकता है।
पत्रकारिता व्यवसाय नहीं एक राष्ट्रीय अनुष्ठान है। नकारात्मक मीडिया का सकारात्मक विकल्प -युगदर्पण
    पत्रकारिता व्यवसाय नहीं एक मिशन है| -युगदर्पण