मोदी मंत्रिमंडल का प्रथम विस्तार आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने त्रिस्तरीय मंत्रिमंडलका आज प्रथम विस्तार किया हैं। दोपहर 1.30 बजे राष्ट्रपति भवन स्थित दरबार हॉल हुए शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व मोदी सभी संभावित मंत्री, प्र मं निवास पहुंचें और प्रात: 9.30 बजे चाय के मध्य इन नेताओं से चर्चा हुई। कुछ मंत्रियों पर काम के दबाव को कम करने हेतु मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के नायक प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए मोदी के भाजपा नीत मई में गठित 46 सदस्यीय मंत्रि मंडल में गोपी नाथ मूंडे के सड़क दुर्घटना में स्वर्गवास पर संख्या 45 रह गई थी। मंत्रिमंडल के प्रथम विस्तार तथा पुनर्गठन में 16 नए चेहरे शामिल किये गए हैं। 24 नवंबर को संसद का शीतकालीन सत्र आरम्भ होने से पूर्व विस्तार किया जा रहा है, जिससे नए मंत्रियों को मंत्रालय की कायर्शैली समझने का समय मिल सके।
मोदी सरकार में कुल 22 कैबिनेट मंत्री तथा 22 राज्य मंत्री हैं, जिनमें से कुछ स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं। कई वर्तमान में छ: मंत्री एक से अधिक मंत्रालयों का दायित्व संभाल रहे हैं।
युगदर्पण राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र (2001) (भारत सरकार के समाचार पत्र पंजीयक द्वारा पंजी RNI DelHin 11786/2001), अब स्वस्थ पत्रकारिता के प्रतीक के रूपमें पहचाना जाता है। विविधतापूर्ण पत्रकारिता में आधुनिक विचार, लघु आकार, सम्पूर्ण समाचार, किन्तु सप्तगुणयुक्त- सार्थक, सटीक, स्वस्थ, सोम्य, सुघड़, सुस्पष्ट, व सुरुचिपूर्ण पत्रकारिता का एक ही नाम युगदर्पण। राष्ट्र व समाज को समर्पित पत्रकारिता अनुष्ठान, कोई व्यवसाय नहीं है। -युगदर्पण(हरयाणा/पंजाब में सूचीबद्ध).संपर्कसूत्र-तिलक संपादक युगदर्पण 9911111611,
पत्रकारिता व्यवसाय नहीं एक मिशन है| -युगदर्पण


No comments:
Post a Comment
कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है | इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे | धन्यवाद -तिलक संपादक