*संसद में 5 नए बिल प्रस्तुत, चर्चा👀*
Wednesday 28 July 2021
*संसद में 5 नए बिल प्रस्तुत, चर्चा👀*
👉🌟संसद/सरकार दर्पण👈 प्ले सूची 174-78,
🔑DD-Live YDMS👑 दूरदर्पण®
*युदस नदि 28 जुलाई 21:* संसद में चर्चा हेतु 5 नए बिल प्रस्तुत,👀 प्ले सूची 174-178/178, संसद/सरकार दर्पण।
सभी आवश्यक समाचार त्वरित पाने और देखने हेतु YDMS👑 के दोनों त्वरित समाचार चैनल सब्सक्राइब करना भूलें नहीं। विविध विषयों पर, DD-Live YDMS👑 दूरदर्पण® तिलक रेलन आज़ाद वरिष्ठ पत्रकार -युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑
https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg
Tuesday 27 July 2021
महिला मोर्चा द्वारा केन्द्रीय मंत्री (महिला) सम्मान समारोह
Felicitation of *Women Union Ministers ceremonised at BJP HQ
🌟PL 35/35, भाजपा संगठन YDMS👑
CD-Live YDMS👑 चयनदर्पण
*युदस नदि 27 जुलाई 21:* कार्यक्रम सीधे (live) प्रसारण देख सकते हैं।
Felicitation ceremony of *Women Union Ministers organised by BJP Mahila Morcha is being held in presence of BJP National President* Shri J.P. Nadda now at BJP HQ, 6A DDU Marg, N.D.
वन्देमातरम् के पश्चात् वानथी श्रीनिवासनी अध्यक्षा महिला मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह
केन्द्रीय मंत्री (महिला)
1) निर्मला सीतारमण,
2) स्मृति ईरानी,
3) रेणुका सिंह सरुता :
4) मीनाक्षी लेखी :
5) दर्शना विक्रम जरदोश :
6) शोभा करंदलाजे :
7) साध्वी निरंजन ज्योति :
😎 अन्नपूर्णा देवी :
9) प्रतिमा भौमिक :
10) डॉ. भारती प्रवीण पवार :
11) अनुप्रिया सिंह पटेल :
-युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑
https://www.youtube.com/playlist?list=PLNxqtA0adB6qPwhWUfRdKfLwQEgKRsYaX
Friday 23 July 2021
#Cheer4India टोक्यो ओलंपिक 2020
#Cheer4India टोक्यो
ओलंपिक
2020 विवरण : 23 जुलाई 2021 से टोक्यो
ओलंपिक
्स 2020 (Tokyo Olympics
2020) आरम्भ हो गए हैं। कोरोना-19 महामारी के चलते इस बार के ओलंपिक
खेल बहुत ही विशेष होने वाले हैं। इन ओलंपिक
खेल के बारे में नवीनतम जानकारी पाते रहने के लिए https://www.facebook.com/tilak.relan से निरन्तर जुड़े रहें। DD-Live YDMS दूरदर्पण, सब्सक्राइब करें और घंटी बटन को all पर करें। क्रीड़ा व कला-दर्पण -युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS
पत्रकारिता व्यवसाय नहीं एक मिशन है| -युगदर्पण
Thursday 28 November 2019
रेल दर्पण
भारतीय रेल- कश्मीर घाटी में रेल सेवाएं बहाल कर
कुल 16 रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।
पसूका/ युदस नदि: 26 नव 2019 सर्दी के मौसम में कश्मीर घाटी में बर्फहोने के कारण वाहनों की आवागमन प्राय: बाधित रहता है। इस स्थिति में कश्मीर घाटी में रेल परिचालन को परिवहन का श्रेष्ठ माध्यम समझा जाता है। बारामूला से बनिहाल तक (138 किलोमीटर) क्षेत्र के बीच स्थानीय यात्री रेलगाड़ी से यात्रा करते हैं। इनके लाभ के लिए भारतीय रेल की सेवाएं चालू हुई हैं। सरकार तथा रेल पुलिस द्वारा सुरक्षा का अवलोकन करने और उनके आश्वासनों के बाद कश्मीर घाटी में रेल सेवाएं फिर से आरम्भ करने का निर्णय लिया गया।
गत् 7 नवम्बर, 2019 को भारी बर्फ होने के कारण रेल पटरियों पर 20 से 45 सेंटीमीटर बर्फ जम गई थी। बर्फ हटाने वाली मशीनें रेल पटरियों पर लगाई गईं। रेल पटरियों पर सुरक्षित परिचालन की अनुमति से पूर्व श्रीनगर-बारामूला तथा श्रीनगर-बनिहाल खण्ड को ठीक किया गया। 10 नम्बर, 2019 को श्रीनगर-बारामूला खण्ड के बीच निरीक्षण आदि का काम किया गया। यही कार्य 16 नवम्बर, 2019 को श्रीनगर-बनिहाल खण्ड पर किया गया।
12 नवम्बर, 2019 से प्रात: 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से श्रीनगर-बारामूला के बीच रेलगाड़ियों की दो जोड़ियां चलाई गईं। इसी प्रकार, 17 नवम्बर को श्रीनगर-बनिहाल खण्ड पर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेल सेवाएं प्रारंभ की गईं। अब सेवाओं के समय में वृद्धि कर दी गई है और प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक रेल परिचालन हो रहा है। खण्ड की 100 किलोमीटर प्रति घंटे की सामान्य गति भी लागू कर दी गई है। अभी कुल 16 रेलगाड़ियां चल रही हैं। सभी रेल सेवाएं प्रात: 8 बजकर 5 मिनट पर आरम्भ होकर, शाम 5 बजे समाप्त हो जाती हैं।
इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali
पत्रकारिता व्यवसाय नहीं एक राष्ट्रीय अनुष्ठान है। नकारात्मक मीडिया का सकारात्मक विकल्प -युगदर्पण
रक्षा दर्पण
युद्ध में घायल सैनिकों की सरकारी आवास सुविधा हुई एक वर्ष
युद्ध में घायल सैनिकों की सरकारी आवास सुविधा हुई एक वर्ष
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
पसूका/ युदस नदि: 26 नव 2019, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से युद्ध में घायल सैनिकों के लिए सरकारी आवास सुविधा को तीन माह से बढ़ाकर एक वर्ष करने का निर्णय लिया है। सशस्त्र बलों की आवश्यकताओ और मांगों को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने वर्तमान प्रावधानों की समीक्षा की थी।
जबकि अभी, वर्तमान प्रावधानों के अनुसार, कार्रवाई के समय घायल, मृत सैन्य कर्मियों का परिवार/उनकी विधवा दो वर्ष की अवधि के लिए सरकारी आवास की सुविधा पाने के लिए अधिकृत हैं, जिसे 1999 एवं 2006 की नीतियों के अनुसार मामले की उपयुक्तता के आधार पर एक वर्ष और छह माह की अतिरिक्त अवधि तक बढ़ाया जा सकता है।
Thursday 28 March 2019
*मिशन शक्ति : भारत की बड़ी उपलब्धि, अंतरिक्ष में 3 मिनट के भीतर लक्ष्य भेदन*
देश की जड़ों से जुड़ें👉
प्रमं नरेंद्र मोदी का फाइल चित्र....
*युदस नदि 27 मार्च, 2019* प्रमं मोदी ने कहा कि मिशन शक्ति अत्यंत कठिन कार्य था। भारत ने मिशन शक्ति को तीन मिनट में पूरा किया।नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कुछ समय पूर्व भारत ने अभूतपूर्व सिद्धी अर्जित कर ली है। अंतरिक्ष शक्ति के रूप में भारत ने अपना नाम अंकित करा लिया है। अब तक विश्व के तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि प्राप्त थी, अब भारत चौथा देश है, जिसने आज यह सिद्धी प्राप्त की है। यह हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर (एलईओ ऑरबिट) पिंड को मार गिराया है। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। इसे ए सेट मिसाइट द्वारा तीन मिनट में मार गिराया गया। मिशन शक्ति अत्यंत कठिन कार्य था। प्रमं ने स्पष्ट किया कि भारत सदा अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ के विरुद्ध रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत ने मिशन शक्ति को तीन मिनट में पूरा किया। 🎯 लक्ष्य भेदी मिसाइल (ए सेट मिसाइल) भारत की विकास यात्रा की दृष्टि से देश को नई दिशा देगा। यह किसी देश के विरुद्ध नहीं था। यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून या संधि समझौतों का उल्लंघन नहीं करता है। हम आधुनिक तकनीक का उपयोग देश के 130 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया है। एक सशक्त भारत का होना अति आवश्यक है। हमारा उद्देश्य युद्ध का वातावरण बनाना नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य शांति बनाए रखना है। हम निसंदेह एकजुट होकर एक शक्तिशाली और सुरक्षित भारत का निर्माण करेंगे। मैं ऐसे भारत की परिकल्पना करता हूँ, जो अपने समय से दो पग आगे की सोच सके और चलने का साहस भी जुटा सके। सभी देशवासियों को आज की इस महान उपलब्धि के बहुत बधाई। इस पराक्रम को करने वाले मेरे साथियों को बहुत धन्यवाद।
जबकि निर्धारित समय में प्रमं नरेंद्र मोदी का संबोधन सामने न आने के बाद समाचार एजेंसी एएनआई ने दोपहर 12.16 बजे ट्वीट कर कहा कि प्रमं मोदी अगले 8 मिनट के भीतर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
इससे पूर्व प्रातः 11.23 बजे प्रमं नरेंद्र मोदी ने ट्वीट पर कहा था, मेरे प्यारे देशवासियों, आज प्रातः लगभग 11.45 - 12.00 बजे मैं राष्ट्र के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा। टेलीविजन, रेडियो या सोशल मीडिया पर मेरा संदेश सुनें।
पत्रकारिता व्यवसाय नहीं एक मिशन है| -युगदर्पण
Subscribe to:
Posts (Atom)